स्पोर्ट्स कॉलेज की कक्षा छह में 22 खिलाड़ियों का चयन

DTN पिथौरागढ़। श्री हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज, लेलू में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा छह में प्रवेश हेतु आयोजित अंतिम चयन परीक्षा के बाद 22 बालक खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ियों को एथलेटिक्स, बॉक्सिंग और फुटबॉल खेलों में प्रवेश दिया जाएगा।

कॉलेज प्रशासन की ओर से जारी सूची के अनुसार एथलेटिक्स में 10, बॉक्सिंग में 7 तथा फुटबॉल में 5 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ी पिथौरागढ़ के अलावा चम्पावत, नैनीताल, बागेश्वर और ऊधमसिंहनगर जनपदों से हैं।

प्रधानाचार्य ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों ने अंतिम चयन परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। सभी चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आगे की प्रवेश संबंधी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।

कॉलेज प्रशासन ने चयन सूची जारी करते हुए संबंधित अभिभावकों एवं खिलाड़ियों से समय पर आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने की अपील की है।