DTN बेरीनाग/पिथौरागढ़। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बेरीनाग पुलिस ने सेराघाट क्षेत्र में एक युवक को 1.40 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर स्मैक की आपूर्ति के स्रोत का पता लगाने के लिए पूछताछ शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में पुलिस टीम सेराघाट क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान शक के आधार पर एक युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके कब्जे से 1.40 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी की पहचान हरपाल सिंह (22), निवासी ग्राम बांस के रूप में की है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली बेरीनाग में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर स्मैक कहां से लाई गई थी और इस अवैध कारोबार में अन्य कौन लोग शामिल हैं, इसकी जानकारी जुटा रही है।
