पिथौरागढ़ के डॉ. आयुष जोशी बने विश्वविद्यालय के कुलसचिव

 

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी के बड़े पुत्र हैं डॉ. आयुष,

देवभूमि टुडे न्यूज | पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के डॉ. आयुष जोशी को विश्वविद्यालय में कुलसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आयुष जोशी को फिलहाल एक वर्ष के लिए विश्वविद्यालय के कुलसचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डॉ. आयुष भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी के बड़े पुत्र हैं। उनकी माता रुक्मणी जोशी पूर्व जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं।

डॉ. आयुष जोशी इससे पहले राजकीय महिला प्रौद्योगिकी संस्थान, देहरादून में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत थे। उन्हें शिक्षण, अनुसंधान एवं अकादमिक गतिविधियों में करीब सात वर्ष का अनुभव है। उन्होंने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) उत्तराखंड से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त उन्होंने केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआई), रुड़की में भी शोध कार्य किया है।

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) तृप्ता ठाकुर ने डॉ. जोशी का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. जोशी अपने शैक्षणिक अनुभव, अनुसंधान और प्रशासनिक दक्षता से विश्वविद्यालय के प्रशासनिक एवं शैक्षणिक कार्यों को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।