धामी सरकार में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का बोलबाला : एस. एस. कलेर

उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एस. एस. कलेर का बयान : धामी सरकार में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का बोलबाला!

फोटो : प्रदेश अध्यक्ष एस. एस. कलेर

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एस. एस. कलेर ने आरोप लगाया है कि धामी सरकार में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि जीरो टॉलरेंस की बात करने वाली धामी सरकार अपने करीबी मंत्रियों पर लग रहे आय से अधिक संपत्ति के मामले पर पर्दा डाल रही है।

कलेर ने कहा कि कभी केबिनेट मंत्री के परिवार को अवैध रूप से सरकारी टेंडर मिल जा रहे हैं, तो कभी भाजपा विधायकों के परिवार के सदस्यों को सीमा सुरक्षा बल द्वारा हथियार के जखीरे के साथ पकड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता स्वयं प्रदेश में महिला दुष्कर्म के मामलों में पकड़े जा रहे हैं।

कलेर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिया गया नारा “बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ” को उत्तराखंड के भाजपा नेता स्वयं उपहास उड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि धामी सरकार को अपने नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए और पारदर्शिता बनाए रखनी चाहिए।