DTN पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के विधायक मयूख महर के खिलाफ आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने विधायक पर साढ़े चार वर्षों तक क्षेत्र की जनता की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब चुनाव नजदीक आते ही जनता के बीच पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व दर्जा राज्यमंत्री गणेश भंडारी ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि विधायक अपने कार्यकाल में जनता की समस्याओं के समाधान के लिए अपेक्षित भूमिका निभाने में विफल रहे। अब चुनाव नजदीक आते ही सक्रियता दिखाना केवल राजनीतिक ड्रामा है, जिसे क्षेत्र की जनता अच्छी तरह समझ चुकी है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि जनता विकास और जवाबदेही चाहती है, केवल चुनावी सक्रियता नहीं। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में मतदाता इसका उचित जवाब देंगे।
प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र बोहरा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत, कोमल मेहता, मनोज सामंत, जिला उपाध्यक्ष उमेश महर, मनोज कुमार, इंद्र लुंठी, गोविंद महर, रघुवीर सिंह, शंकर खड़ायत, हर सिंह बल्दिया, भुवन बोरा, कविंद्र शाह, विप्लव शाह, रामदेव वर्मा, दीपक लोहिया, सूरज सोन, सानिध्य जोशी, पवन महर, ललित मोहन भट्ट, रविंद्र जंग, निर्मल नगरकोटी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी मौजूद रहे।
