DTN पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में नगर निगम सभागार में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक लोहिया के नेतृत्व में आयोजित शिविर में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग रहा। इस दौरान रक्तदान करने पहुंचे युवाओं का उत्साहवर्धन किया गया।

शिविर में दर्जा राज्यमंत्री गणेश भण्डारी, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद, जिलाधिकारी आशीष भटगांई, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी जीवन सिंह चुफाल, प्रदेश मंत्री दीपिका बोहरा, पूर्व नगरपालिकाध्यक्ष राजेन्द्र रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष बिरेंद्र वल्दिया, पूर्व जिला महामंत्री राकेश देवलाल, जिला महामंत्री इन्द्र लुण्ठी, दिवाकर जोशी, संचालक सानिध्य जोशी समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और युवा मौजूद रहे।
