22 जुलाई से 1 अगस्त तक पिथौरागढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती

DTN पिथौरागढ़। उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) विद्युत वितरण खंड, पिथौरागढ़ ने उपभोक्ताओं के लिए बिजली बाधित रहने का कार्यक्रम जारी किया है। विभाग के अनुसार पिथौरागढ़ टाउन एवं झूलाघाट क्षेत्र में पुराने जंपरों को कवर कंडक्टर से बदलने, आरडीएसएस योजना के तहत कार्य तथा विभिन्न स्थानों पर 11 केवी विद्युत लाइन निर्माण के कारण 22 जुलाई से 1 अगस्त 2026 तक अलग-अलग क्षेत्रों में निर्धारित समय पर विद्युत आपूर्ति आंशिक अथवा पूर्ण रूप से बाधित रहेगी।

यूपीसीएल के अनुसार 22, 23, 25, 26, 28, 29 जुलाई तथा 1 अगस्त को अधिकांश क्षेत्रों में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। वहीं झूलाघाट क्षेत्र में 24, 27 और 30 जुलाई को सुबह 6:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा शाम 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

बिजली कटौती से टकाना, टाउन-1, टाउन-2, टाउन-3, ऐंचोली, रई, पुनेड़ी और झूलाघाट फीडरों से जुड़े विभिन्न मोहल्लों एवं गांवों के उपभोक्ता प्रभावित होंगे।

यूपीसीएल ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित शटडाउन को देखते हुए आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें। साथ ही यदि इन्वर्टर या जनरेटर का उपयोग करें तो सुरक्षा की दृष्टि से मुख्य लाइन को अलग (आइसोलेट) रखने के बाद ही उसका प्रयोग करें, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।