1 से 11 अगस्त तक पिथौरागढ़ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली कटौती

DTN पिथौरागढ़। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के विद्युत वितरण खंड, पिथौरागढ़ ने शहर एवं झूलाघाट क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए बिजली बाधित रहने की सूचना जारी की है। यूपीसीएल के अनुसार पुराने जंपरों को कवर कंडक्टर से बदलने, आरडीएसएस योजना के अंतर्गत कार्य तथा सिंगल 11 केवी विद्युत लाइन के निर्माण के कारण 1 अगस्त से 11 अगस्त तक अलग-अलग क्षेत्रों में निर्धारित समय के अनुसार विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

यूपीसीएल के अनुसार अधिकांश क्षेत्रों में प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। वहीं झूलाघाट क्षेत्र में 4, 7 और 10 अगस्त को सुबह 5:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा सायं 3:00 बजे से 6:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

बिजली कटौती से टकाना, ऐंचोली, ईदगाह, केदार कालोनी, जीआईसी रोड, चन्द्रभागा, टनकपुर रोड, विकास भवन, लिंक रोड, रई पुलिया, पुनेड़ी, धारचूला रोड, सिल्थाम, नगर पालिका क्षेत्र, जज कोर्ट, पवन विहार, विण रोड, झूलाघाट, बलतड़ी, मझिरकांडा सहित कई मोहल्लों और ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ता प्रभावित होंगे।

यूपीसीएल ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित शटडाउन अवधि को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें तथा विभागीय कार्य में सहयोग करें। कार्य पूर्ण होने के बाद विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।