DTN पिथौरागढ़। जेबी मेमोरियल मानस एकेडमी के दो पूर्व छात्रों ने संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। आदेश कुमार ने ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 232 और रितेश मेहरा ने एआईआर 252 हासिल की है।

दोनों छात्रों ने सीडीएस के साथ ही वायु सेना की प्रवेश परीक्षा एएफसीएटी में भी सफलता प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि को उनकी मेहनत, अनुशासन, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम बताया गया है। सफलता से मानस एकेडमी परिवार में खुशी का माहौल है।
मानस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार पंत, प्रबंधक कंचन लता पंत, निदेशक मीनू भट्ट एवं देवाशीष पंत, प्रशासनिक अधिकारी जीएस बोहरा, प्रधानाचार्या सुनीता रावत सहित विद्यालय परिवार ने दोनों छात्रों को बधाई दी। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल और गौरवपूर्ण भविष्य की कामना की।
