DTN पिथौरागढ़। टकाना स्थित अभियंता भवन में अभियंता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। अभियंताओं के प्रेरणास्रोत भारत रत्न इंजीनियर मोक्षगुंडम विश्वेसरैया के जन्मदिवस पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। साथ ही अभियंता आरके दत्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ अभियंताओं ने दीप प्रज्वलित कर किया। वक्ताओं ने विश्वेसरैया के अभियंत्रण क्षेत्र में योगदान और उनके प्रेरणादायी जीवन पर प्रकाश डाला। इंजीनियर कमलकांत जोशी, ललित मोहन जोशी, प्रकाश जोशी, एलपी जोशी, संजय वर्मा, महिपाल सिंह डोबाल, गुंजन मंगला और तनुजा तिवारी ने अपने विचार रखे। उन्होंने अभियंता आरके दत्ता के योगदान को भी याद किया।
अभियंता दिवस के अवसर पर अभियंताओं ने सामाजिक सरोकार से जुड़ी पहल करते हुए जिला चिकित्सालय पहुंचकर रक्तदान किया। वहीं, आज शाम भाटकोट में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन मनोज उपाध्याय ने किया। इस दौरान जनपद अध्यक्ष इंजीनियर प्रदीप नेगी, दीपक गुरुरानी, मनीष पंत, दिनेश पांडे, हेम चंद आर्य, नीरज गिरी, सूरज कोहली, जितेंद्र कुमार, मनोज खाती, दीपक बिष्ट, रवींद्र खड़ायत, प्रदीप कुमार, कमल भट्ट, ललित उप्रेती, प्रवीण धामी, विजय राठौर, दीपा बोरा, बीना पांडे, दीपक टम्टा, लवकेश कुमार, कमलकांत जोशी सहित कई अभियंता मौजूद रहे।
