गुंजी में सेना की पहल, बच्चों और ग्रामीणों को दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

DTN गुंजी (धारचूला)। सीमांत गांवों के बच्चों में राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सेना की खड़गा कोर की ट्रेकिंग टीम ने गुंजी स्थित आर्मी गुडविल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों और ग्रामीणों को भी शामिल किया गया।

सेना कमांडर द्वारा उद्घाटित यह विद्यालय सीमांत क्षेत्र में शिक्षा के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। ट्रेकिंग टीम ने विद्यार्थियों तक सीमित रहने के बजाय अभिभावकों और ग्रामीणों से भी संवाद किया। इस दौरान राष्ट्रीय एकता और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया गया।

खड़गा कोर की ट्रेकिंग टीम आदि कैलाश अभियान पर है। अभियान के दौरान टीम सीमांत क्षेत्र में लोगों से जुड़ने, सेना के प्रति विश्वास बढ़ाने और सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से सकारात्मक संदेश दे रही है।