DTN धारचूला। आदि कैलाश यात्रा पर आए मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी एक यात्री की आज सांस लेने में परेशानी के चलते मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें गुंजी अस्पताल ले जाया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

मृतक की पहचान तिलक शर्मा (पुत्र मनोज शर्मा), निवासी 24 शटर गली, नगर निगम रोड के पास, इंदौर (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, तिलक शर्मा अपने दोस्तों के साथ आदि कैलाश यात्रा पर आए थे। यात्रा के दौरान आदि कैलाश क्षेत्र में उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इसके बाद उन्हें गुंजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
इसके बाद शव धारचूला लाया गया। फिलहाल शव राजकीय चिकित्सालय धारचूला में रखा गया है। आवश्यक पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
