DTN चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल (सोमवार, 23 नवंबर) चम्पावत जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह बनबसा के डेविड पेंटर स्कूल गुदमी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे और जनपद की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री कल अपराह्न 3:20 बजे हेलीकॉप्टर से बनबसा स्टेडियम हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से 3:30 बजे कार से रवाना होकर 3:40 बजे डेविड पेंटर स्कूल गुदमी पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री यहां आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात देंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद शाम 4:40 बजे वह कार से खटीमा, जनपद ऊधमसिंह नगर के लिए रवाना होंगे।
