

पिथौरागढ़। एल.एस.एम. कैम्पस, पिथौरागढ़ में आज देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत दो दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का उद्घाटन हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवा उद्यमियों को स्टार्टअप के क्षेत्र में सशक्त बनाने और उन्हें व्यावसायिक दुनिया के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराने के लिए आयोजित किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान, प्रतिभागियों को उद्यमिता के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें व्यापार योजना निर्माण, वित्तीय प्रबंधन, मार्केटिंग रणनीतियाँ, और व्यवसायिक नेटवर्किंग शामिल हैं।
मुख्य अतिथि निदेशक डॉ. हेम चंद्र पांडे ने स्टार्टअप के महत्व और इसे सफल बनाने के लिए आवश्यक तत्वों पर अपने विचार साझा किए और युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में डॉ. कमलेश भाकुनी, डॉ. आरती शर्मा, डॉ. रुचिता पंगरिया, डॉ. गौरव जोशी, डॉ. योगेश कोठारी, डॉ. विकास पंत और जीएम, डीआईसी, पंकज तिवारी उपस्थित रहे।
