पत्रकार प्रकाश पाण्डेय के छोटे भाई गौरव पांडेय का आकस्मिक निधन,

पिथौरागढ़। वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश पाण्डेय के छोटे भाई गौरव पांडेय का आज आकस्मिक निधन हो गया। वह मात्र 27 वर्ष के थे। कम उम्र में हुए निधन की खबर से परिवार समेत पूरे पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

गौरव पाण्डेय के निधन पर जिले के पत्रकारों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। पत्रकार संतोष आर्यन, सुशील खत्री, राकेश वर्मा, सौरभ सिंह धामी, दीपक चंद्र कापड़ी, कुंडल चौहान, दिनेश अवस्थी, विपिन गुप्ता, ओपी अवस्थी, बृजेश तिवारी, विजय उप्रेती, रमेश गड़कोटी, अशोक पाठक, विष्णु जोशी, भक्त दर्शन पांडे और विजय वर्धन उप्रेती सहित अन्य पत्रकारों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मेयर कल्पना देवलाल, भाजपा नेता राकेश देवलाल, राहुल खत्री, बसंत बल्लभ पुनेठा और कैलाश चंद्र जोशी समेत कई लोगों ने भी शोक जताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।