DTN मुनस्यारी। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की मुनस्यारी शाखा ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दिवंगत दिनेश सिंह की पत्नी राधा देवी को 2 लाख की बीमा दावा राशि का भुगतान किया। ग्राम कुलथम, पोस्ट उच्छैती निवासी दिनेश सिंह के निधन के बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर बैंक ने नामित पत्नी को यह राशि उपलब्ध कराई।

शाखा प्रबंधक आशुतोष शर्मा ने कहा कि बैंक की ओर से ग्राहकों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने और पात्र परिवारों को समय पर बीमा लाभ दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना सहित अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।
बीमा राशि मिलने से दिवंगत खाताधारक के परिवार को आर्थिक सहारा मिला है।
