चम्पावत में लगेगा पासपोर्ट मोबाइल वैन कैंप, 27 से शुरू होगी सुविधा

DTN चम्पावत। जनपद के लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए अब संबंधित सेवाओं का लाभ लेने में आसानी होगी। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय देहरादून के निर्देश पर चम्पावत में विशेष पासपोर्ट मोबाइल वैन कैंप आयोजित किया जाएगा। इसके तहत आवेदकों को पासपोर्ट आवेदन और संबंधित प्रक्रियाओं को पूरा करने की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराई जाएगी।

जिला कार्यालय के प्रभारी अधिकारी जाकिर हुसैन ने बताया कि क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी, देहरादून से प्राप्त पत्र के क्रम में यह शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए 27 और 28 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट परिसर में मोबाइल वैन कैंप लगाया जाएगा। इसके बाद 29 अक्टूबर को तहसील पूर्णागिरी (टनकपुर) में शिविर आयोजित होगा।

उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य जनपद के निवासियों को पासपोर्ट संबंधी सेवाएं सुलभ कराना है, जिससे उन्हें आवेदन और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं के लिए सुविधा मिल सकेगी।