DTN चंपावत। चम्पावत विधानसभा क्षेत्र के बिजली से वंचित 74 तोकों में विद्युतीकरण के शेष कार्यों को पूरा करने के लिए शासन ने करीब दो करोड़ रुपये की धनराशि जारी करने की मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री ने 499.68 लाख रुपये की स्वीकृत परियोजना के सापेक्ष अवशेष 199.872 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त करने का अनुमोदन प्रदान किया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली पहुंचाने के कार्यों में तेजी आएगी।

धनराशि जारी होने पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि शासन की इस पहल से दुर्गम क्षेत्रों में बिजली सुविधा से वंचित ग्रामीणों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा। उन्होंने कार्यदायी संस्था और विभागीय अभियंताओं को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रत्येक घर तक बिजली पहुंचाने के निर्देश दिए।
