डोईवाला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी डोईवाला में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कथा श्रवण कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा भारतीय संस्कृति, धर्म और आध्यात्मिक मूल्यों का महत्वपूर्ण आधार है। यह मानव जीवन को सदाचार, सेवा और कर्तव्यबोध की प्रेरणा प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के साथ-साथ सामाजिक समरसता को भी मजबूत करते हैं।
मुख्यमंत्री ने आयोजन के सफल संचालन के लिए विधायक प्रेमचंद अग्रवाल एवं उनके परिजनों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन जनमानस को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं और नई पीढ़ी को भारतीय सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त किया।
