DTN पिथौरागढ़। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल एवं प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 में जनपद पिथौरागढ़ के प्रवीन सिंह दिगारी का चयन उप शिक्षा अधिकारी पद पर होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

प्रवीन सिंह दिगारी ग्राम रिठगड़ा, पोस्ट कनालीछीना के निवासी हैं और वर्तमान में रई, पिथौरागढ़ में रह रहे हैं। वह निर्मला दिगारी और विक्रम सिंह दिगारी के पुत्र हैं। उनकी माता निर्मला दिगारी राजकीय माध्यमिक विद्यालय न्वाली में सहायक अध्यापक (एलटी) के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनके पिता विक्रम सिंह दिगारी राजकीय माध्यमिक विद्यालय विण में सहायक अध्यापक (एलटी) हैं। वर्तमान में वह जिला खेल समन्वयक (माध्यमिक शिक्षा) की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं
प्रवीन ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता के मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत को दिया है। जनपद के नागरिकों, शिक्षकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उम्मीद जताई है कि प्रवीन अपनी नई जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान देंगे।
