स्कूटी रपटकर स्कवर में गिरी, महिला की मौत; पति घायल

DTN चम्पावत। तहसील चम्पावत क्षेत्र के ग्राम वैला के पास आज शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खटोली से मछियाड़ की ओर जा रही स्कूटी अचानक रपट गई और सड़क किनारे बने स्कवर में जा गिरी। हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया।

हादसा शाम करीब 6:10 बजे हुआ। बताया गया कि स्कूटी ग्राम वैला के समीप पहुंची थी, तभी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने स्कवर में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही राजस्व उप निरीक्षक वैला और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

दुर्घटना में स्कूटी सवार मंजू देवी (30) पत्नी रहीश सिंह भंडारी, निवासी ग्राम मछियाड़, तहसील पाटी, जनपद चम्पावत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं स्कूटी चालक रहीश सिंह भंडारी (35) पुत्र बद्री सिंह भंडारी घायल हो गए। उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय चम्पावत पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

प्रशासन ने मृतका के शव को आवश्यक पंचनामा एवं अन्य औपचारिकताओं के बाद पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी चम्पावत भेज दिया है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।