DTN पिथौरागढ़। पुराना बाजार चौक में पुतला कमेटी की ओर से विभिन्न विद्यालयों के छात्रों को पुतला बनाने का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इसमें छात्रों को पुतला बनाने के साथ ही अस्त्र-शस्त्र के प्रतीकात्मक स्वरूप तैयार करने की विधि बताई गई।

कमेटी के अध्यक्ष अकबर खान ने छात्रों को पुतला, गदा, गंडासा, धनुष और बाण बनाने का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि पर्यावरण का ध्यान रखते हुए पुतले बनाने में कागज, सूखी घास, गत्ता, रंग, मैदे की लई, सूती कपड़े और मसूर दाल की लुगदी जैसी सामग्री का उपयोग किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से छात्र पुतला निर्माण की कला सीख सकेंगे। कमेटी की ओर से भविष्य में भी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस दौरान पार्षद सुशील खत्री, अनिल माहरा, सुनील वर्मा, पूरन पटवा, शुभम शार्की, दीपक जंग, प्रणय, राहुल वर्मा, प्रांशु सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र मौजूद रहे।
