DTN पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आज संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और यातायात पुलिस व परिवहन विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 27 वाहनों के चालान किए गए।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अभिनव गहतोड़ी और यातायात पुलिस के लालित डंगवाल के नेतृत्व में टीम ने एप्टेक तिराहा, भड़कटिया, कुमौड़ तिराहा और चंडाक रोड पर चेकिंग की। अभियान के दौरान दोपहिया और चौपहिया वाहनों को रोककर उनके जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई।
टीम ने वाहन चालकों से पंजीकरण प्रमाणपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा, फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट सहित अन्य जरूरी दस्तावेज देखे। जांच में मोटर वाहन अधिनियम और संबंधित नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 27 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।
अभियान में परिवहन आरक्षी सीमा राणा, मीना चुफाल, बहादुर परगाई, अमित उप्रेती और प्रवर्तन चालक महेंद्र प्रसाद मौजूद रहे।
