पिथौरागढ़। राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड ने जनपद पिथौरागढ़ में आगामी त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। आयोग ने पंचायत निर्वाचक नामावलियों में नाम खोजने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध करा दी है।

मतदाता आयोग के पोर्टल secvoter.uk.gov.in पर जाकर अपना नाम खोज सकते हैं। इसके लिए उन्हें “पंचायत मतदाता खोजें” पर क्लिक करना होगा। आयोग द्वारा घर-घर जाकर कराये गये विस्तृत पुनरीक्षण के अनुसार 17 जनवरी 2025 को अंतिम रूप से प्रकाशित निर्वाचित नामावली में अंकित मतदाताओं के नाम खोजे जा सकते हैं।
जिन मतदाताओं के नाम किसी कारणवश निर्वाचक नामावली में नहीं जुड़ पाए हैं, वे अपने निकटतम विकास खंड या तहसील कार्यालय में प्रपत्र भरकर नाम जोड़ने या संशोधन करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने इसके लिए 1 मार्च 2025 से 22 मार्च 2025 तक विशेष अभियान चलाया था।
