जन्मदिन पर जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद ने बच्चों संग बांटी खुशियां, मरीजों को वितरित किए फल

DTN पिथौरागढ़। जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर सेवा और सामाजिक सरोकार का संदेश देते हुए विभिन्न संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान उन्होंने अटल उत्कर्ष प्राथमिक विद्यालय, टकाना एवं राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गोगना पहुंचकर बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया और उनका उत्साहवर्धन किया।

उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण भी किया। इसके बाद जिला अस्पताल पहुंचकर भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें फल वितरित किए। वहीं पुलिस लाइन स्थित अंबेडकर छात्रावास में छात्रों के साथ केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपिका चुफाल, जिला पंचायत सदस्य राकेश चंद, भावना लोहिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार, सुमन धामी, हिमांशु खेड़ा, शिवांश महर, भूपेंद्र कुमार, महादेव प्रसाद, विष्णु जोशी, बहादुर लोहिया, पंकज धारियाल, सचिन धारियाल मौजूद रहे।