DTN बनबसा (चंपावत)। ऑपरेशन प्रहार के तहत चंपावत पुलिस ने बनबसा थाना क्षेत्र में नेपाली शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 16 बोतल नेपाली ब्रांड “कर्णाली सौफी” अवैध शराब बरामद की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एसपी रेखा यादव के निर्देशन एवं वर्तमान में चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी बैराज थाना बनबसा पुलिस द्वारा केनाल गेट क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर जांच की। तलाशी के दौरान उसके पास से 16 बोतल “कर्णाली सौफी” मार्क नेपाली अवैध शराब बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ एवं शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
