केमू स्टेशन के ऊपर मामूली कहासुनी का खूनी अंजाम, रम्पी से संजय पर ताबड़तोड़ वार; 60 टांके लगे

DTN पिथौरागढ़। केमू स्टेशन के ऊपर आज दोपहर मामूली कहासुनी के बाद विवाद ने अचानक खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक व्यक्ति ने 40 वर्षीय संजय पर रम्पी से हमला कर दिया। हमले में संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके शरीर पर गहरे घाव आए हैं। गंभीर चोटों के चलते उपचार के दौरान डॉक्टरों ने करीब 60 टांके लगाए।

घटना दोपहर करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। बताया गया कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपित ने रम्पी से संजय पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल संजय को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके शरीर पर आए गहरे घावों पर करीब 60 टांके लगाए गए।