DTN पिथौरागढ़। श्री रामलीला प्रबंधकारिणी समिति सदर की नई कार्यकारिणी के चुनाव नगर निगम सभागार में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी राजेंद्र तिवारी की देखरेख में हुए चुनाव में अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह मेहरा को अध्यक्ष चुना गया।

नई कार्यकारिणी में त्रिभुवन साह और अशोक पाटनी उपाध्यक्ष, अनिल सिंह माहरा सचिव, राहुल साह और कविंद्र साह उप सचिव, उमेश जोशी कोषाध्यक्ष, आशीष पुनेठा लेखा परीक्षक तथा दीपक गुप्ता व्यवस्थापक निर्वाचित हुए। सभी पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया।
चुनाव के दौरान समिति के सदस्यों और नगर के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर वीरेंद्र साह ठुलघरिया, सुनील वर्मा, शिवराज सिंह अधिकारी, राजू वर्मा, पार्षद नीरज जोशी, पार्षद सुशील खत्री, नंदन जोशी, उमेश लाल साह, दिनेश पंत, भुवन चंद्र पांडेय, विक्रांत पुनेड़ा, भगवान पंत, आजाद मेहरा, अकबर खान, बंशी गड़कोटी, कल्लू राम वाल्मीकि, देवा लुंठी और कौशल भट्ट सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
