मुनस्यारी में कांग्रेस का परिवर्तन संकल्प सम्मेलन, संगठन मजबूत करने पर जोर

DTN मुनस्यारी पिथौरागढ़। धारचूला विधानसभा क्षेत्र के मुनस्यारी में आज जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से परिवर्तन संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में कांग्रेस के उत्तराखंड सह प्रभारी मनोज यादव, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रतिभाग करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

सम्मेलन में संगठन विस्तार, जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों तथा आगामी राजनीतिक रणनीति पर चर्चा की गई।

सम्मेलन में पूर्व विधायक हिमेश खर्कवाल, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष आनंद रावत, जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया, नगरपालिका अध्यक्ष शशि थापा सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सैनिक प्रकोष्ठ, किसान प्रकोष्ठ, अनुसूचित प्रकोष्ठ, जनजाति प्रकोष्ठ, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं ने  भागीदारी की।