तो पिथौरागढ़ प्रवास में आएंगे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

पिथौरागढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत आगामी दिनों में सीमांत प्रवास पर आ सकते हैं। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आगामी अक्तूबर व नवंबर माह में मुवानी स्थित एक विद्यालय में कार्यक्रम होना प्रस्तावित है। जिसमें आरएसएस प्रमुख भी शामिल होंगे। अभी कार्यक्रम की तिथि निर्धारित नहीं की गई है। तीन दिन तक उनके यहां प्रवास करने की चर्चा है।‌ यह भी बताया जा रहा है कि वह रात्रि विश्राम जिला मुख्यालय में ही करेंगे।आरएसएस प्रमुख के यहां आने के प्रस्तावित कार्यक्रम के बाद संघ से लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी है। फिलहाल अभी संघ और भाजपा की तरफ से किसी ने भी कार्यक्रम को सार्वजनिक नहीं किया है।