DTN पिथौरागढ़। जिले के विद्युत उपभोक्ताओं को अगले 11 दिनों तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है। विद्युत वितरण उपखंड पिथौरागढ़, गंगोलीहाट और बेरीनाग क्षेत्र के अंतर्गत विद्युत लाइनों के अनुरक्षण और पेड़ों की लॉपिंग-चॉपिंग के चलते 24 मई से 3 जून तक अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

यूपीसीएल की और से जारी सूचना के अनुसार 33 केवी और 11 केवी लाइनों पर अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। इसके चलते संबंधित क्षेत्रों में प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति आंशिक अथवा पूर्ण रूप से बाधित रह सकती है। यूपीसीएल का कहना है कि विद्युत लाइनों की सुरक्षा और निर्बाध आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए यह कार्य किया जा रहा है।
यूपीसीएल के अनुसार निर्धारित तिथियों में अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। ऐसे में उपभोक्ताओं को आवश्यक कार्य पहले से निपटाने की सलाह दी गई है। यूपीसीएल ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि अनुरक्षण कार्य पूरा होने के बाद विद्युत व्यवस्था को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
