छठी बार अकबर खान को मिली पुतला कमेटी की कमान

DTN पिथौरागढ़। नगर के चौक बाजार में संरक्षक मंडल के नेतृत्व में आयोजित बैठक में पुतला कमेटी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से अकबर खान को लगातार छठी बार पुतला कमेटी का अध्यक्ष चुना गया। उनके अध्यक्ष चुने जाने पर सदस्यों ने खुशी जताते हुए कमेटी के आगामी कार्यक्रमों को बेहतर ढंग से संचालित करने का संकल्प लिया।

कमेटी की नई कार्यकारिणी में उमेश साह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शुभम बहादुर को उपाध्यक्ष, आदित्य अग्रवाल को महासचिव, मोहित शार्की को संयुक्त सचिव, प्रणय मेहरा को कोषाध्यक्ष,  वरदान जंग थापा को सोशल मीडिया प्रभारी तथा सिद्धू और वैदिक, राहुल को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में वालंटियर कमेटी और बालक कमेटी का भी गठन किया गया। दोनों कमेटियों को शामिल करते हुए कुल 50 सदस्यों की टीम गठित की गई। बैठक में कमेटी के संचालन और आगामी आयोजनों को लेकर भी चर्चा की गई।

इस दौरान पार्षद सुशील खत्री, त्रिभुवन साह, सुनील वर्मा, रोहित पांडेय, अनिल माहरा, कवीन्द्र साह, कमल पुनेड़ा, सूरज जंग, मनीष चौधरी, राजू वर्मा, रोहित साह, दीपक जंग थापा, राहुल शार्की मौजूद रहे।